अमेरिका के सबसे शातिर ड्रग स्मगलर की कहानी: रिक लाइटल अमेरिका के सबसे शातिर ड्रग स्मगलर की कहानी 1980 के दशक में अमेरिका में ड्रग्स के खिलाफ जंग अपने चरम पर थी। राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने खुलेआम ऐलान किया था कि ड्रग्स के खिलाफ यह लड़ाई हर हाल में जीती जाएगी। इसी दौर में कोलंबियन कार्टेल्स ने अमेरिका में अपने नेटवर्क फैला लिए थे, और फ्लोरिडा, मायामी, कैरेबियन जैसे इलाके उनके लिए एंट्री पॉइंट बन चुके थे। लेकिन इन सबके बीच एक ऐसा शख्स था, जो न सिर्फ सरकारी एजेंसियों को चकमा देता रहा, बल्कि अपने जीनियस दिमाग और बेहतरीन फ्लाइंग स्किल्स के दम पर अमेरिका का सबसे बड़ा ड्रग स्मगलर बन गया। उसका नाम था रिक लाइटल । ड्रग वॉर का दौर और कार्टेल्स का दबदबा 1980 के शुरुआती सालों में अमेरिका में ड्रग्स की तस्करी अपने चरम पर थी। कोलंबिया के मेदेलिन कार्टेल ने मायामी और कैरेबियन तक अपने रूट्स जमा लिए थे। नॉर्मंस के जैसे आइलैंड्स उनके निजी एयरपोर्ट बन चुके थे, जहां हर घंटे एक प्लेन उतरता था। पावलो एस्...